श्री पद्मावती पुरवाल दिगंबर जैन परिवार,
सादर जय जिनेंद्र,
पद्मावती पुरवाल दिगंबर जैन परिवार आज देश में ही नहीं दुनिया के विभिन्न देशों में निवास कर रहे हैं। भारत में भी विभिन्न प्रांतो में पद्मावती पुरवाल दिगंबर जैन परिवार उच्च श्रेणी में व्यापार एवं अपनी योग्यता से विविध उच्च पदों पर आसीन होकर धार्मिकता एवं सम्पन्नता के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।
भौतिकवादी युग में बहुत अधिक दूर दराज में बिखराब के कारण एक दूसरे से अनभिग होना, मिलन न होना एवं जानकारी का भी आभाव होना बड़ी दुर्बलता है जिस कारण हम अन्य अन्य समाज ( जैन - जैनोत्तर ) में मिलने का प्रयास करते हैं।
इसलिए बहुत सोच विचार करने के उपरांत पद्मावती पुरवाल दिगंबर जैन परिवारो को जोड़ने एवं भाई चारे को पूर्व की भांति बनाने के उद्देशय से आपके सहयोग एवं सजातीय भावना को जागृत करने के लिए जन जागृति जन जनगणना का प्रोग्राम डिजिटल माध्यम से तैयार किया गया है। जिसमे देश विदेश में निवास कर रहे पद्मावती पुरवाल दिगंबर जैन सजातीय बंधू परिवार सहित ऑनलाइन माध्यम से आपस में जुड़ सकेंगे। आपका सभी विवरण सुरक्षित होगा, केवल आप या परिवार के पंजीकृत सदस्य ही अपने विवरण को देख एवं सम्पादित सकेंगें। पंजीकरन प्रक्रिया पंजीकृत मोबाइल पर पंचायत द्वारा भेजे गए ओ टी पी देने पर ही पूर्ण होगी।
इस प्रोग्राम से पद्मावती पुरवाल परिवार की जनसंख्या तो बनेगी ही साथ ही सामाजिक एकता संगठन भी बन सकेगा। हम एक दूसरे से परिचय के साथ साथ संवाद भी कर सकेंगे, विवाह योग्य लड़के लड़कियों का चयन करने में भी सहायक होगा, विद्वत जनों का परिचय भी हो सकेगा तथा आवश्यकता होने पर आपसी यथा योग्य सहायता करना या प्राप्त कर सकेंगे। पद्मावती पुरवाल परिवार के उत्थान में यह कार्य सदैव सहयोग करेगा।
अतः आप अपने परिवारजनों एवं आस पास में रह रहे पद्मावती पुरवाल परिवारों को इस प्रोग्राम से जोड़े एवं जोड़ने के लिए प्रोत्साहन दें।
किसी भी प्रकार का भेद-भाव, अमीरी-गरीबी, योग्यता-अयोग्यता, छोटा व्यापर या बड़ा व्यापार, उच्च शिक्षा या कम शिक्षा आदि को छोड़ आपस में मेल जोल करें और संगठित होकर एक खोये हुए अस्तित्व को प्राप्त करें।
This website owned, created and maintained by Biswaas Enterprises.
